मुंबई, राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने आतंकवादी संगठन ‘इस्लामिक स्टेट’ को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। एजेंसी का कहना है कि यह संगठन लगातार हिंदुस्थान में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहा है। एनआईए के मुताबिक उसका यह आकलन आतंकी हमलों की साजिश और फंडिंग के ३७ ऐसे मामलों की जांच के बाद आया है जो, ‘इस्लामिक स्टेट’ विचारधारा से प्रेरित है। यह संगठन युवाओं को गुमराह कर उनका ब्रेनवॉश करता है। एक आला अधिकारी ने बताया कि इस्लामिक स्टेट से जुड़े मामलों में अब तक १६८ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
सूत्रों के अनुसार इस आतंकी संगठन ने कोई भर्ती केंद्र नहीं खोला हुआ है बल्कि फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आतंकियों की भर्ती कर रहा है।
इस मॉड्यूल के लोग सोशल प्लेटफॉर्म के जरिए ऐसे लोगों को तलाशते हैं, जो उनकी विचारधारा से प्रभावित लगते हैं।
धीरे-धीरे उन्हें विदेशों में बैठे ऑनलाइन हैंडलर युवकों को जाल में पूरी तरह से फंसा लेते हैं फिर उसके जरिए आतंकवादी विचारधारा वाली सामग्री दी जाती है और धीरे-धीरे उसे आतंकी कार्यों की तरफ प्रेरित किया जाता है।
एनआईए ने सबसे ताजा मामला जून २०२१ में दर्ज किया था। एनआईए अब तक आईएस से जुड़े ३१ मामलों मे चार्जशीट दाखिल कर चुका है और इनमें से २७ आरोपियों को कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान दोषी भी करार दिया जा चुका है। एनआईए ने आम जनता से यह अपील भी की है कि यदि वह इस तरह की कोई भी सामग्री या गतिविधि इंटरनेट पर देखें तो तत्काल इस हरकत को एनआईए के संज्ञान में लाया जाए। इसके लिए एनआईए ने अपना एक नंबर ०११-२४३६८८० भी जारी किया है, जिस पर इसकी जानकारी दी जा सकती है।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 27
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 495
Views Last 30 days : 1189
Views This Month : 401
Views This Year : 10438
Total views : 106461
Who's Online : 0


