मुंबई, मुंबई में गत सितंबर महीने में हुई घरों की बिक्री ने पिछले १० सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल सितंबर महीने में सर्वाधिक ७,७९९ घरों की बिक्री हुई है। सरकार के रजिस्ट्रेशन और मुद्रांक विभाग से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार गत अगस्त महीने की तुलना में १५ फीसदी अधिक घरों की बिक्री हुई है और २०२० के सितंबर महीने की तुलना में ३९ फीसदी अधिक घरों की बिक्री हुई है। सितंबर २०२० में राज्य सरकार ने मुद्रांक शुल्क में सहूलियत देने की घोषणा की थी। तब मुंबई में ५,५९७ घरों की बिक्री हुई थी। इस साल सितंबर महीने में घर खरीद-बिक्री के माध्यम से राज्य सरकार को ५२८ करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि बैंक द्वारा गृह कर्ज पर कम किए गए ब्याज दर और विकासकों को दिए गए सरकार की ओर से सहूलियत के कारण घरों बिक्री में इजाफा हुआ है। विकासकों को उम्मीद है कि आनेवाले दिनों में घरों की बिक्री और नई परियोजनाओं के लांच में तेजी आएगी। २०१९ में कोरोना नहीं था, तब भी सितंबर महीने में ४,०३२ घरों की बिक्री हुई थी। परंतु कोरोना काल में घरों की मांग अधिक बढ़ी है। इस संदर्भ में पोद्दार हाउसिंग एंड डेवलपमेंट के व्यस्थापकीय संचालक रोहित पोद्दार का कहना है कि वर्क प्रâॉम होम के कारण बड़े घरों की मांग बढ़ी है। रियल स्टेट विशेषज्ञ श्रद्धा केडिया अग्रवाल का कहना है कि घर खरीदने वाले और निवेशकों के लिए रियल स्टेट मार्वेâट अधिक किफायती बन गई है। कम कीमत, पारदर्शिता, शहरों में मूलभूत सुविधा आदि बढ़ने के कारणों से घरों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


