Home Crime नारायण राणे ने आदित्य ठाकरे को बताया सुशांत का हत्यारा, कहा- मैंने...

नारायण राणे ने आदित्य ठाकरे को बताया सुशांत का हत्यारा, कहा- मैंने सबूत भी दिए हैं”

36
0

मुंबई, नारायण राणे ने आदित्य ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है, मैंने खुद सबूत दिए हैं कि सुशांत (सिंह राजपूत) को उनके बाथरूम में मारा गया था। मैंने हत्या में शामिल लोगों के नाम बताए, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई क्योंकि वह मुख्यमंत्री के बेटे हैं।”,
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में केंद्रीय मंत्री नारायणे राणे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सुशांत की हत्या की गई थी और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान को भी बिल्डिंग की छत से धक्का दिया था। नारायण राणे ने आदित्य ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है, मैंने खुद सबूत दिए हैं कि सुशांत (सिंह राजपूत) को उनके बाथरूम में मारा गया था। मैंने हत्या में शामिल लोगों के नाम बताए, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई क्योंकि वह मुख्यमंत्री के बेटे हैं। दिशा सालियान के मामले में भी गिरफ्तारी नहीं हुई। राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर बोल रहे थे नारायण राणेनारायण राणे दिशा सालियन और पूजा चव्हाण की मौत के मामलों का हवाला देकर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर टिप्पणी कर रहे थें। आपको बता दें कि पुणे की छात्रा पूजा चव्हाण की कथित तौर पर आत्महत्या से मौत हो गई थी। इस मामले में महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री संजय राठौड़ जांच के घेरे में हैं। इसी को लेकर नारायण राणे ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के पीछे आदित्य ठाकरे का हाथ है।और कितनी हत्याएं छिपाएंगे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे?नारायण राणे ने कहा कि दिशा को भी मारा गया था और सुशांत उनके दोस्त थे।