नई मुंबई, नई मुंबई में गुनाहों में हो रही वृद्धि को देखते हुए पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह ने एक टीम का गठन कर चोरों को पकड़ने का आदेश दिया था। पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच दो के पुलिस उपनिरीक्षक वैभव कुमार ने मुखबिरों की जानकारी के आधार पर जांच करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। इस आरोपी के पास से एक ईको कार और एक इनोवा कार जप्त की थी। जांच के दौरान पता चला कि उन गाड़ियों का ओरिजनल चेसिस नंबर और इंजन नंबर बदला हुआ है। उसकी जगह पर दूसरा चेसिस नंबर और इंजन नंबर लगाया गया है। उसके बाद पुलिस ने उससे गहन पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका एक दोस्त उत्तर प्रदेश में रहता है, जो कि इंश्योरेंस क्लेम की हुई गाड़ियों की जानकारी उपलब्ध कराता है। जिसके बाद उसी तरह की गाड़ी नई मुंबई, पुणे और अन्य जगहों से ये अपने दोस्त के साथ मिलकर चुराता था। फिर दोस्त की जानकारी के आधार पर चुराई हुई गाड़ी में बदलाव करते थे और ग्राहकों को बैंक लोन है इसलिए गाड़ी बेच रहे हैं यह कहकर गाड़ी बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब १ करोड़ १५ लाख ५० हजार का सामान जप्त किया है।
वसई। पेल्हार पुलिस स्टेशन की डिटेक्शन ब्रांच की टीम ने चार पहिया वाहन चोरी करनेवाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ९ नवंबर को शिकायतकर्ता शगफ निसार लोणबाल (३२) ने बोलेरो पिकअप क्र. एम.एच ४८-टि ५६८८ पेल्हार के काठियावाड़ होटेल के पास खड़ी की थी। अज्ञात आरोपी उक्त वाहन को चोरी कर फरार हो गए थे। शगफ ने पेल्हार थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पेल्हार पुलिस थाने की डिटेक्शन ब्रांच के अधिकारियों द्वारा अपराध की तकनीकी जानकारी और गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद दूसरे आरोपी को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने पिकअप के साथ अन्य वाहन भी बरामद किया।





Users Today : 53
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 439
Users Last 30 days : 916
Users This Month : 400
Users This Year : 9350
Total Users : 70557
Views Today : 62
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 546
Views This Year : 10583
Total views : 106606
Who's Online : 0


