मुंबई, फर्जी कागजातों के आधार पर कई बैंकों के साथ ठगी करनेवाले गिरोह के मास्टमाइंड को गोवंडी पुलिस ने सात वर्ष बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की पत्नी ने पुलिस को चकमा देने के लिए पति की झूठी मिसिंग कंप्लेन दर्ज कराई थी लेकिन आरोपी एक व्यक्ति के साथ गुस्से में आकर आग बबूला हो गया और अपना पूरा राज खोल दिया। इसकी जानकारी पुलिस को होते ही सिंधुदुर्ग के कणकवली से उसे गिरफ्तार कर लिया।
गोवंडी पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक तुकाराम कोयंडे ने बताया कि ६० वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसके खिलाफ २०१५ में आईपीसी की धारा ४२०, ४६५, ४६७, ४६८, ४७१, ३४ के तहत मामला दर्ज किया गया था, तभी से यह फरार था। आरोपी फर्जी कागजातों के आधार पर कई बैंकों से कार लोन पर लेकर ठगी की थी। उस समय पुलिस ने एक को-ऑप ऑपरेटिव बैंक के कर्मचारी सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया था लेकिन यह फरार था। आरोपी पहले पालघर में रहता था लेकिन पुलिस से बचने के लिए इसकी पत्नी ने वहां झूठी मिसिंग कंप्लेन दर्ज कराई थी, तभी से यह फरार चल रहा था।
सूत्रों की मानें तो आरोपी पिछले सात वर्षों से सिंधुदुर्ग के कणकवली में रह रहा था। इस दौरान पत्नी के संपर्क में भी था। बताया जा रहा है कि मोबाइल नंबर किसी और के नाम से ले रखा था, जिसके कारण पुलिस ट्रेस भी नहीं कर पा रही थी। इस बीच आरोपी ने कुछ दिन पहले कणकवली में ही किसी से झगड़ा होने पर आगबबूला हो गया। उसने कहा कि पुलिस हमारी तलाश कर रही है लेकिन मैं गायब हूं। इसकी जानकारी गोवंडी पुलिस को होते ही वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालासाहेब केदार और पुलिस निरीक्षक इडेकर के नेतृत्व में पुलिस उप निरीक्षक संपत नाले की टीम कणकवली जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


