मुंबई, रेप के मामले में फरार अरोपी मुंबई के एक राजनेता के घर से पकड़ गया। 6 महीने पहले लड़की को शांदी झांसा देकर देह शोषण किया। इसके बाद मना किया तो, लड़की ने पुलिस में शिकायत की। मामला सामने आते ही आरोपी भाग गया। स्वरूपगंज थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित ने बताया कि मुंबई के एक राजनेता के घर आरोपी के होने की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम ने वहां जाकर आरोपी देव वैष्णव को पकड़ा। वह नेता के घर कुक का काम कर रहा था। सोमवार शाम उसे पकड़कर सिरोही लेकर आए। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ युवती ने देह शोषण करने का मामला दर्ज करवाया था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। शादी के नाम पर लगातार रेप करता रहा। इसके बाद शादी करने से मना कर दिया। 6 महीने पहले रोहिडा से फरार हो गया। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने एएसपी डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा व पिंडवाड़ा डीएसपी किशोर सिंह चौहान के सुपर विजन में टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।
थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही थी। मगर वह इतना शातिर रहा कि, पुलिस की भनक लगते ही भाग जाता। फरारी के दौरान अलग-अलग शहरों में रहा। कुछ दिन पहले मुंबई में होने की जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि आरोपी एक राजनेता के घर कुक का काम कर रहा है। सिरोही से एक टीम उसे पकड़ने गई। राजनेता के घर से पकड़कर सोमवार शाम उसे लेकर आई। स्वरूपगंज लाकर पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक ने एक दिन पहले ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 2000 रुपए का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी हरि सिंह राजपुरोहित कांस्टेबल दिनेश कुमार, बजरंग लाल, रामलाल, परमेश्वर, बाबूसिह, छगनलाल व तेजाराम थे। एसपी टीम को पुरस्कृत करेंगे। आरोपी की तलाश में कांस्टेबल दिनेश कुमार व बजरंग लाल की रही प्रमुख भूमिका रही।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


