मुंबई : एयर लाइंस कंपनी स्पाइसजेट के 737 मैक्स विमान को तकनीकी खामी की वजह से मुंबई वापस लौटन पड़ा है। राहत की बात रही है कि विमान का मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग हो गई। स्पाइसजेट की ओर से गुरुवार को यह जानकारी दी गई। स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने को कहा, ‘मुंबई से कोलकाता जा रही स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी-467 ने उड़ान भरने के बाद तकनीकी खामी के चलते वापस आ गई। विमान मुंबई में सुरक्षित उतरा।’
बता दें कि अदीस अबाबा के पास 2019 को, ‘इथोपियन एयरलाइन्स’ के एक 737 मैक्स विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के तीन दिन बाद भारत में नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी मैक्स विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी थी। उक्त हादसे में चार भारतीयों समेत 157 लोगों की मौत हो गई थी।
बोइंग की ओर से सॉफ्टवेयर में आवश्यक सुधार किए जाने के बाद डीजीसीए ने इस साल 26 अगस्त को मैक्स विमानों की कॉमर्शियल उड़ानों पर से प्रतिबंध हटा लिया था। स्पाइसजेट ने पिछले महीने अपने मैक्स विमानों का परिचालन कॉमर्शियल उड़ानों के लिए बहाल किया था।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


