मुंबई : कोरोना की दूसरी लहर में देश के सबसे ज़्यादा प्रभावित शहरों में से एक मुंबई में अनलॉक के बाद से शहर में पाबंदियों में ढील दी गई है। इसके साथ ही मुंबई की लाइफलाइन कही जानेवाली लोकल ट्रेन में एक बार फिर से भीड़ बढ़ने लगी है। लोकल ट्रेनों में लगातार बढ़ती भीड़ के बाद रेलवे भी अलर्ट पर है और बिना टिकट के यात्रा करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पश्चिम रेलवे ने मुंबई में नवंबर महीने में रिकॉर्ड कार्रवाई की है।
पश्चिम रेलवे के अनुसार, मुंबई लोकल ट्रेनों में बिना टिकट सफर करने के नवंबर महीने में कुल 2.81 लाख मामले सामने आए हैं। इन सभी मामलों में बतौर फाइन रेलवे ने 18.70 करोड़ रुपये वसूले हैं। पश्चिम रेलवे ने ट्वीट करते हुए अपने इस विशेष रिकॉर्ड की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि, पश्चिम रेलवे ने अप्रैल से नवंबर 2021 तक चलाए गए टिकट जांच अभियान के दौरान कर्मचारियों ने बिना टिकट/अनियमित यात्रा के 9.60 लाख मामलों में बिना बुक किए सामान के मामलों में कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप रुपये की वसूली हुई. 55.28 करोड़।
बता दें कि, मुंबई में कोरोना पाबंदियों में अब ढील दी जा रही है। इसके बाद से शहर में कोरोना की पहली और दूसरी लहर के चलते बंद हुए बिज़नेस और ओफिसिस एक बार फिर से खोले जा चुके हैं। ऐसे में अब वर्क फ्रॉम होम ज़्यादातर जगह बंद हो चूका है जिसके बाद लोग अलग-अलग ट्रांसपोर्ट के ज़रिए कम पर जा रहे हैं। वहीं मुंबई की लाइफ लाइन कही जानेवाली मुंबई लोकल ट्रेन में भी अब भीड़ बढ़ने लगी है।
वहीं कोरोना महामारी के चलते आम लोगों के लिए मुंबई लोकल ट्रेन बंद गई थीं। ट्रेनों को बीते 15 अगस्त को पूरी तरह से टीका लगाए गए यात्रियों के लिए सेवाएं फिर से शुरू हुई थीं। इसके तहत यात्रियों को अपना टीकाकरण विवरण दिखाते हुए पंजीकरण करना होगा और ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से एक सार्वभौमिक पास प्राप्त करना होगा।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 28
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 496
Views Last 30 days : 1190
Views This Month : 402
Views This Year : 10439
Total views : 106462
Who's Online : 0


