Home Maharashtra मुंबई : बलात्कार की शिकायत करनेवाली युवती गायब, भाजपा उपाध्यक्ष चित्रा वाघ...

मुंबई : बलात्कार की शिकायत करनेवाली युवती गायब, भाजपा उपाध्यक्ष चित्रा वाघ आक्रामक

48
0

मुंबई : औरंगाबाद महानगरपालिका चुनाव को देखते हुए राजनीति गरम हो गयी है। राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मेहबूब शेख के खिलाफ बलात्कार की शिकायत करने वाली युवती के गायब होने पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने आक्रामक भूमिका अख्तियार की है। उन्होंने कहा है कि जांच के नाम पर पुलिस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है, लेकिन पीड़ित युवती को डरने की जरुरत नहीं है। हम सभी उसके साथ हैं। उन्होंने राज्य व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।
बीजेपी उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि बलात्कार का मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस जांच के नाम पर आरोपी को बचा रही है। सोमवार को पीड़िता ने कहा था कि उसे इस मामले में बोलना है। उसने पुलिस के सामने नहीं, बल्कि अदालत में अपनी व्यथा व्यक्त करने के लिए कहा था, लेकिन मंगलवार को उसके गायब होने की जानकारी मिली है। इस मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध लग रही है।
उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं ने कहा है कि इस मामले में किसी तरह का ठोस सबूत नहीं है। उसके बाद पीड़िता पर दबाव डाला गया।अब वह गायब है। मुझे उससे कहना है कि डरने की बिलकुल जरुरत नहीं है । हम तुम्हारे साथ हैं।