मुंबई : मुंबईवासियों को महंगाई का झटका एक पर एक लगता जा रहा है। खाद्य सामग्रियों के बाद अब महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने सीएनजी (कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस) की कीमत में १.५० रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। वहीं घरों में पाइप से पहुंचाई जाने वाली रसोई गैस (पीएनजी) की कीमत में एक रुपया की बढ़ोतरी की है।
नई दरें मंगलवार को आधी रात से लागू हो जाएंगी। अब उपभोक्ताओं को एक किलो सीएनजी के लिए ७५ रुपए और पीएनजी के लिए ४८ रुपए देने होंगे।
क्यों बढ़ाई गई गैस की कीमतें?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, महानगर गैस लि. (एमजीएल) ने कहा कि ‘सीएनजी और पीएनजी की बढ़ती मात्रा को पूरा करने और घरेलू गैस आवंटन में कमी के कारण, एमजीएल अतिरिक्त बाजार मूल्य पर प्राकृतिक गैस (आयातित एलएनजी) ले रही है। इसके चलते गैस की लागत बढ़ गई है।’





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


