Home Crime वर्तकनगर इलाके में तेंदुए की एंट्री, दहशत का माहौल

वर्तकनगर इलाके में तेंदुए की एंट्री, दहशत का माहौल

55
0

ठाणे, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के येउर रेंज से सटे वर्तकनगर इलाके में एक तेंदुआ घूमता हुआ पाया गया है। तेंदुआ गुरुवार की सुबह एक गगनचुंबी इमारत में और शुक्रवार की आधी रात को एक झोपड़ी में एंट्री करते हुए देखा गया था, जिसके बाद वन विभाग के फोन की घंटी बजने लगी। वन विभाग के अनुसार तेंदुए ने गलती से रिहायशी इलाके में एंट्री मारी है। तेंदुए की एंट्री की वजह से वन विभाग ने स्थानीय निवासियों को शाम के बाद घर से बाहर निकलने को मना कर दिया है।
बता दें कि वर्तकनगर के भीमनगर इलाके में शुक्रवार देर रात करीब १.३० बजे जब कुछ नागरिक झोपड़ी में बातें कर रहे थे तभी एक तेंदुआ अचानक एक घर की छत से नीचे कूद पड़ा। उक्त जानकारी मौके पर मौजूद संतोष खरात ने दी। इस घटना से पूरे चॉल में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। वन विभाग ने स्थानीय निवासियों को देर रात घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेंदुए की वजह से वे पूरी रात सो नहीं पाए।
वन अधिकारियों के अनुसार यह तेंदुआ देवदयानगर के एक परिसर में भी मिला था। टीम ने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें पता चला कि वह तेंदुआ ही है। सुरक्षा गार्ड ने भी तेंदुए की पुष्टि की है। वन परिक्षेत्र अधिकारी गणेश सोनटक्के ने बताया कि नागरिकों का कहना है कि यह तेंदुआ पहली बार चॉल में देखा गया। सीसीटीवी फुटेज में भी तेंदुए की तस्वीर वैâद हुई है।