मुंबई : राजकीय रेलवे पुलिस ने 62 वर्षीय एक व्यक्ति को दादर स्टेशन पर एक 19 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान डी.जी. मखान के रूप में हुई है, जो दिल्ली का निवासी है और पेशे से ड्राइवर है। यह घटना 13 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। शिकायतकर्ता युवती अपनी सहेली के साथ सीएसएमटी की ओर जाने वाली तेज लोकल ट्रेन के सामान्य डिब्बे में यात्रा कर रही थी। जब ट्रेन दादर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 12 पर पहुंची, तो वे अन्य यात्रियों के साथ उतरने लगीं।
युवती ने पुलिस को बताया कि डिब्बा काफी भीड़ भरा था और आरोपी ने इसी बात का फायदा उठाकर उसे गलत तरीके से छुआ। इसके बाद, शिकायतकर्ता ने दादर जीआरपी से संपर्क किया और भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को ढूंढ निकाला और हिरासत में ले लिया। उसे रेलवे कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता एक छात्रा है। ध्यान रहे महिलाओं की सुरक्षा के लिए रेवले स्टेशनों पर पुलिस मौजूद रहती है। अगर ट्रेन में कोई भी तरह से छेड़खानी या परेशान किया जाए तो आप पुलिस को इस छात्रा की तरह शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा हेल्प लाइन पर फोन भी कर सकते हैं।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


