Home Crime जेल की महिला सुरक्षा गार्ड को जान से मारने की धमकी, तीन...

जेल की महिला सुरक्षा गार्ड को जान से मारने की धमकी, तीन कैदियों के खिलाफ एफआईआर

11
0

नागपुर : नागपुर सेंट्रल जेल की एक महिला सुरक्षा गार्ड को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में जेल के तीन कैदियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी। घटना 13 सितंबर को उस समय हुई जब जेल के मुलाकात कक्ष में कैदी अपने परिवार और वकीलों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान तीन कैदियों दीपक खात्या उर्फ रामकृष्ण घंचक्कर, समीर सदरोल सिद्दीकी और देवांश अजय शर्मा ने वहां हंगामा शुरू कर दिया।
जब महिला गार्ड ने उन्हें वापस बैरक में जाने को कहा, तो उन्होंने बदसलूकी करते हुए उसे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद महिला गार्ड ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया।