मुंबईः महाराष्ट्र में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए प्रशासन ने कई इलाकों में लॉकडाउन लगा दिया है. सरकार की कोशिश है कि जल्द से जलद कोरोना को कंट्रोल किया जाए. इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन लगाने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन लगाने की हमारी कोई इच्छा नहीं है लेकिन मजबूरी में ऐसा करना पड़ रहा है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन शब्द बड़ा विचित्र है. मैंने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को कहा कि मास्क पहनें और लॉकडाउन को ना कहें.
महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन लगाने के सवाल पर सीएम ठाकरे ने कहा, ”लॉकडाउन लगाने की हमारी कोई इच्छा नहीं है. लेकिन मजबूरी, यह शब्द बड़ा विचित्र है. मैंने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को कहा कि मास्क पहनें और लॉकडाउन को ना कहें.”
वहीं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि राज्य में लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी. सीएम ठाकरे ने शनिवार को कहा था कि कोविड-19 का खतरा अभी भी है. उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता हूं कि राज्य में संक्रमण की दूसरी लहर आए.
बता दें कि कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के कारण अमरावती में लॉकडाउन को 8 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है. बढ़ते मामलों को देखते हुए इस बार अमरावती और अचलपुर शहर के साथ अब अंजनगांव सुर्जी शहर में भी लाकडाउन लगाने की बात कही गई है. अंजनगांव सुर्जी शहर में कोरोना के ज्यादा मामले होने के कारण इसे कैंटोनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है. लॉकडाउन में केवल आश्यक सेवाओं को संचालन की अनुमति दी गई है.
गौरतलब है कि इससे पहले इन दोनों शहरों में 21 फरवरी को एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगाया गया था. इसके बाद जब आज स्थिति की समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान सरकार ने पाया कि अमरावती जिले और अचलपुर में फिर से लॉकडाउन बढ़ा दिया.





Users Today : 2
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 86
Users Last 30 days : 287
Users This Month : 38
Users This Year : 2820
Total Users : 64027
Views Today : 2
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 99
Views Last 30 days : 385
Views This Month : 44
Views This Year : 3359
Total views : 99382
Who's Online : 1


