मुंबई, ब्लैक फंगस संक्रमण के चलते हाल में अपनी दोनों आंखें गंवा चुके 46 वर्षीय एक पुलिसकर्मी ने शनिवार को यहां खुद को गोली मार कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हेड कांस्टेबल प्रमोद मेरगुरवर ने शहर के मणकापुरा इलाका स्थित आवास पर दोपहर करीब तीन बजे अपनी पिस्तौल से मुंह में गोली मार ली।
अधिकारी ने बताया कि मेरगुरवर कुछ साल पहले प्रतिनियुक्ति पर विशेष सुरक्षा इकाई (एसपीयू) में शामिल हुए थे। वह कोरोना वायरस संक्रमण से उबर गए थे, लेकिन बाद में ब्लैक फंगस (म्युकोरोमाइकोसिस) से संक्रमित हो गए थे। उन्होंने बताया कि मेरगुरवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिस दौरान चिकित्सकों को उनकी एक आंख निकालनी पड़ी और जब संक्रमण तेजी से फैलना शुरू हुआ तब उन्होंने दूसरी आंख भी गंवा दी।
अधिकारी ने बताया कि रोग से उबरने के बाद पुलिसकर्मी अवसाद में थे। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटनावश हुई मौत का एक मामला दर्ज किया गया है। मेरगुरवर के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। बता दें कि देश में ब्लैक फंगस के कई मामले सामने आ चुके हैं।





Users Today : 9
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 125
Users Last 30 days : 722
Users This Month : 243
Users This Year : 11264
Total Users : 72471
Views Today : 9
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 146
Views Last 30 days : 873
Views This Month : 306
Views This Year : 12939
Total views : 108962
Who's Online : 0


