मुंबईः महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के सिलसिले में केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम 26 सितंबर को मुंबई आ रही है। टीम 28 सितंबर तक मुंबई में रहेगी और राजनीतिक व प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर विधानसभा चुनावों के संदर्भ में चर्चा करेगी। केंद्रीय चुनाव आयोग की जानकारी के मुताबिक, टीम गुरुवार 26 सितंबर की रात दिल्ली से मुंबई आएगी। इसके बाद अगले दिन 27 सितंबर को सुबह 10 बजे सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेगी। उसी दिन दोपहर 1 बजे सीईओ, नोडल अधिकारियों के साथ चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे अर्धसैनिक बल, आयकर विभाग, खुफिया एजेंसी, सीबीआई, ईडी के अधिकारियों के साथ बैठक होगी।
शुक्रवार की शाम को ही पांच बजे से राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ अहम बैठक होगी। इन सभी बैठकों में राज्य की मौजूदा स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हालात की समीक्षा की जाएगी।
दो दिन बाद दिल्ली वापस जाएगी आयोग की टीम
शनिवार 28 सितंबर को सुबह 9.30 बजे प्रदेश के सभी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक होगी। इसके बाद शाम 4 बजे चुनाव आयोग के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद चुनाव आयोग के अधिकारी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
उद्धव से मिले मलिक, MVA के लिए करेंगे प्रचार
जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार को मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की और कहा कि वह अगले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महा विकास आघाडी (एमवीए) के लिए प्रचार करेंगे। मलिक ने विश्वास जताया कि विधानसभा चुनाव में एमवीए विजयी साबित होगा। उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ बीजेपी का सफाया हो जाएगा।
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि सत्तारूढ़ महायुति में शामिल उनकी पार्टी RPI (A) को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कम से कम 10 से 12 सीटों पर लड़ने का मौका मिलना चाहिए। नागपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में आठवले ने कहा कि RPI (A) अपने पार्टी चिह्न पर चुनाव लड़ेगी और विदर्भ में तीन से चार सीटें मांगेगी, जिनमें उत्तर नागपुर, उमरेद (नागपुर), यवतमाल में उमरखेड़ और वाशिम शामिल हैं।





Users Today : 53
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 439
Users Last 30 days : 916
Users This Month : 400
Users This Year : 9350
Total Users : 70557
Views Today : 62
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 546
Views This Year : 10583
Total views : 106606
Who's Online : 0


