मुंबई : सीसीटीवी में कैद इन तस्वीरों को देखकर किसी का भी दिल दहल उठेगा। इन तस्वीरों में एक शख्स को कई अपराधी किस्म के लोग मिलकर बेतहाशा लाठी-डंडों से पीट रहे हैं। कुछ लोग बीच बचाव करने की भी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन गुंडों का खौफ इतना ज्यादा है कि कोई इन्हें रोकने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है। वहीं मार खाने वाला युवक लगातार रहम की भीख मांग रहा है। लेकिन इन गुंडों ने उसे लगातार पीटना जारी रखा है। इन तस्वीरों को देखकर एक बात यह भी साफ हो जाती है कि इन गुंडों के अंदर कानून का कोई भी खौफ नहीं है। अगर डर होता तो यह इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने के पहले 100 बार सोचते। यह घटना मुंबई के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन की हद में आती है।
पुलिस के मुताबिक यह घटना 11 जनवरी रात 8 बजे की है। अकरम नाम के एक शक्श को कई लोग बुरी तरह लात, घूसे और डंडे से पीट रहे हैं। युवक अधमरा होकर गली में गिर जाता है। उसके बाद भी आरोपी उसे बुरी तरह पीटते रहते हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी और पीड़ित युवक एक ही इलाके में रहते है। एक दूसरे से परिचित हैं और घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नही है।
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पीड़ित युवक बेहद डर गया था। वो मुंबई छोड़कर कही चला गया है। उसने उस वक़्त कोई शिकायत नही दर्ज कराई थी। हालांकि पुलिस ने वायरल सीसीटीवी के आधार पर अब पीड़ित युवक के पिता के बयान के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ आइपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


