मुंबई, दिवाली के मौके पर यदि आप ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं तो जरा सावधान हो जाएं। इस समय दिवाली फेस्टिवल सीजन की वजह से कई साइट्स पर दिवाली सेल चल रही है, इसका फायदा अब स्वैâमर्स भी उठा रहे हैं। इसके लिए कई फर्जी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स बनाई गई हैं, जिसके जरिए ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे ग्राहकों को वे अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में बजाज फाइनेंस सहित कई कंपनियां अपने ग्राहकों को आगाह कर रही हैं कि ग्राहक, मेरे ग्राहक रे, फर्जी साइट में फंस नहीं जान रे!
इन दिनों स्वैâमर्स दिवाली ऑफर का लालच लेकर ग्राहकों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। इसी तरह की ऑनलाइन शॉपिंग का शिकार हुई मीनाक्षी व्यास ने बताया कि दिवाली के लिए मैंने ऑनलाइन शॉपिंग साइट मायशॉपी.कॉम से चार हजार रुपए की शॉपिंग की। शॉपिंग के लिए जब मैंने पैसे का भुगतान किया तो पैसे मेरे अकाउंट से कट गए लेकिन भुगतान बिल नहीं आया। इसके बाद जब मैंने हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया तो वह नंबर कोलकाता की किसी लड़की का था। उससे बात करने पर पता चला कि मैं ऑनलाइन स्कैम का शिकार हो गई हूं। इसके बाद उसी साइट पर मौजूद दूसरे नंबर पर फोन किया तो वह नंबर सूरत का निकला। इसके बाद मैंने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए बजाज फाइनेंस लि. ने साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत ई-मेल, कस्टमर पोर्टल तथा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें ग्राहकों से साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहने का आग्रह किया गया है।
बता दें कि इन फर्जी साइट्स पर विभिन्न उत्पादों पर भारी डिस्काउंट का दावा किया जा रहा है। डील्स के अनुसार कस्टमर्स ऑनलाइन पेमेंट कर देते हैं लेकिन उनके पैसे साइबर अपराधी तक पहुंच जाते हैं। इन फर्जी साइट्स को कई तरीकों से प्रमोट किया जाता है, जिससे लोग इनके झांसे में फंस जाते हैं। हालांकि कुछ टिप्स फॉलो करके आप ऐसे फर्जी साइट्स को पहचान कर धोखाधड़ी से बच सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग से पहले ध्यान दें कि ळRथ् प्ूूज्े:// से शुरू हो रहा है या नहीं। यहां े का मतलब सिक्योर है। जब आप ळRथ् में लॉक आइकन पर माउस को ले जाएंगे तो आपको साइट का सिक्योरिटी लेवल पता चल जाएगा।





Users Today : 7
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 393
Users Last 30 days : 870
Users This Month : 354
Users This Year : 9304
Total Users : 70511
Views Today : 7
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 546
Views Last 30 days : 1132
Views This Month : 491
Views This Year : 10528
Total views : 106551
Who's Online : 0


