Home Crime नए साल के जश्न के लिए तस्करों की तैयारी

नए साल के जश्न के लिए तस्करों की तैयारी

70
0

मुंबई, नए वर्ष के जश्न और क्रिसमस पार्टी में ड्रग्स की मांग तेज हो जाती है। इसे देखते हुए ड्रग्स तस्करों का ड्रग्स कारोबार तेज हो जाता है। इसे देखते हुए एनसीबी भी अलर्ट हो गई है। कल इसी सिलसिले में ड्रग्स की एक बड़ी खेप पकड़ी गई। इस ड्रग्स का ‘कंगारू कनेक्शन’ सामने आया है। पता चला है कि ड्रग्स की ये खेप ऑस्ट्रेलिया भेजी जा रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार, अब एनसीबी की नजरें कुरियर से भेजे जानेवाले पार्सल पर भी हैं। संदेहास्पद पार्सल की गहनता से जांच की जा रही है। इसके तहत राज्य में देश-विदेश से आने और जानेवाले पार्सल पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में एक कुरियर से ड्रग्स बरामद किया गया है। इस ड्रग्स तस्करी के तार ऑस्ट्रेलिया से जुड़े होने का पता चला है। एनसीबी को खुफिया सूचना मिली थी कि कुरियर से विदेशों में ड्रग्स भेजी जा रही है। इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एनसीबी एक्शन मोड में आ गया। इस सिलसिले में एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, एनसीबी के मुंबई जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में मुंबई के तीन ठिकानों पर छापेमारी की गई है। मुंबई एयरपोर्ट से ड्रग्स बरामद किया गया था। ड्रग्स की यह खेप कुरियर द्वारा मुंबई से ऑस्ट्रेलिया भेजी जा रही थी। एनसीबी ने इस मामले में डोंगरी इलाके से छापेमारी में एक ३० वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एनसीबी सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति से मिली जानकारी के आधार पर महाराष्ट्र के नांदेड़, जालना और संभाजी नगर में छापेमारी जारी है। छापेमारी में टीम ने भारी मात्रा में ड्रग बरामद किया है।
बता दें कि दो महीने पूर्व क्रूज ड्रग्स पार्टी में आर्यन खान समेत २० लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस कार्रवाई की वजह से समीर वानखेड़े का नाम चर्चा में आया था। इसके बाद आर्यन खान को करीब २७ दिनों तक जेल में बिताना पड़ा था। एनसीपी नेता और मंत्री नवाब मलिक ने आरोप लगाया था कि समीर वानखेड़े ने वसूली के लिए शाहरुख खान के बेटे को टारगेट किया है और असली ड्रग्स माफिया को गिरफ्तार नहीं किया गया।