मुंबई, वाशी के एपीएमसी मंडी में कोरोना जांच के प्रति लापरवाही बरती जा रही है। कर्नाटक समेत ओमायक्रॉन के हाई रिस्कवाले राज्यों से रोजाना कई ट्रक इस मंडी में पहुंच रहे हैं। मगर वहां पर इन ट्रक के ड्राइवर व खलासियों की जांच में लापरवाही बरती जा रही है, जिसके बुरे परिणाम सामने आ सकते हैं। इसके बाद मनपा आयुक्त ने एपीएमसी प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि कोरोना से जुड़ी सभी सावधानियां बरती जाएं ताकि प्रसार से पहले ही कोरोना को किल किया जा सके।
मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक और अन्य राज्यों में ओमायक्रॉन के कई मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है। यहां से विभिन्न कृषि उत्पादों को लेकर आनेवाले ड्राइवरों व खलासियों की कोरोना की जांच करने में एपीएमसी प्रशासन द्वारा ढिलाई बरतने का मामला सामने आया है। इस ढिलाई के चलते एपीएमसी में ओमायक्रॉन के पैâलने का खतरा पैदा होने की संभावना नजर आ रही है। गौरतलब है कि एपीएमसी की मंडी में कर्नाटक सहित अन्य राज्य से हर दिन सूरन, भोपला, अदरक, केला, अनानास, तरबूज, हरी मिर्च, सूखी मिर्च, आलू-प्याज व मकई को लेकर सैकड़ों ट्रक आते हैं। इन ट्रकों के ड्राइवरों के साथ खलासी व अन्य लोग भी आते हैं। एपीएमसी की मंडियों में आनेवाले इन लोगों की प्रवेश द्वार पर किसी तरह की जांच नहीं होती है। मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर द्वारा एपीएमसी प्रशासन को कोरोना की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए थे, जिसमें एपीएमसी प्रशासन द्वारा ढिलाई बरती जा रही है। अब विदेशों व देश में ओमायक्रॉन के मामले सामने आने के बाद मनपा आयुक्त बांगर ने फिर से एपीएमसी प्रशासन को ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया है।





Users Today : 34
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 377
Users Last 30 days : 866
Users This Month : 324
Users This Year : 9274
Total Users : 70481
Views Today : 43
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 519
Views Last 30 days : 1123
Views This Month : 446
Views This Year : 10483
Total views : 106506
Who's Online : 0


