Home Maharashtra 99वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन की शुरुआत; 4 जनवरी तक चलेगा

99वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन की शुरुआत; 4 जनवरी तक चलेगा

5
0

मुंबई : महाराष्ट्र के सतारा में 99वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन की शुरुआत हुई। यह आयोजन ‘स्वराज्य विस्तारक छत्रपति शाहू महाराज साहित्यनगरी’ में हो रहा है और 4 जनवरी तक चलेगा। सम्मेलन का ध्वज मराठी साहित्य महामंडल के अध्यक्ष प्रो. मिलिंद जोशी ने फहराया। सम्मेलन में पुस्तक प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण है, जहां हजारों किताबें पाठकों के लिए उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।