ठाणे. महाराष्ट्र में मीरा भयंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने चार लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही पॉश इलाकों में विवाह समारोहों के दौरान महिलाओं के हैंडबैग चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करने का शनिवार को दावा किया है. पुलिस ने उनके पास से 300 ग्राम सोने के गहने, छह कीमती मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल की गई एक कार बरामद की है, जिनकी कुल कीमत 21.04 लाख रुपये है. अधिकारी के अनुसार, हैंडबैग चोरी करने के लिए इस गिरोह द्वारा इस्तेमाल किये गये एक आठ साल के बच्चे को भी पकड़ा गया है.
उन्होंने कहा कि गिरोह के सदस्य मीरा रोड इलाके में शादी समारोहों में घटना को अंजाम दिया करते थे. मीरा रोड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक संजय हजारे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से तीन मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के निवासी हैं, जबकि एक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. उन्होंने कहा कि 30 नवंबर को इस गिरोह से जुड़े एक मामले की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और मामले को सुलझाने के लिए तकनीकी एवं खुफिया सूचनाओं पर काम किया. उन्होंने बताया कि दिसंबर में मीरा रोड थाना क्षेत्र में इस तरह के पांच और मामले दर्ज किए गए थे.





Users Today : 57
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 400
Users Last 30 days : 889
Users This Month : 347
Users This Year : 9297
Total Users : 70504
Views Today : 81
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 557
Views Last 30 days : 1161
Views This Month : 484
Views This Year : 10521
Total views : 106544
Who's Online : 0


