मुंबई, ग्लोबल वार्मिंग पर नियंत्रण पाने के लिए पर्यावरण पूरक इलेक्ट्रिक वेहिकल पॉलिसी को बढ़ावा देने में मनपा जुटी हुई है। इसके तहत मनपा अपने कार काफिले को प्रदूषणमुक्त बनाने की योजना पर काम कर रही है। राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे की अगुवाई में मनपा अपने ज्यातातर कार व अन्य वाहनों को धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक वाहनों में तब्दील कर रही है। शुरुआत में ४ इलेक्ट्रिक कारों को खरीदने के बाद अब मनपा दूसरे चरण में इलेक्ट्रिक वाहनों की बड़ी
खेप खरीदने की तैयारी में है। मनपा अधिकारियों के अनुसार ही ३४ नई आधुनिक इलेक्ट्रिक कारों की खरीदी की जाएगी। संभवत: ये कारें टाटा की सबसे बेस्ट ब्रांड टाटा नेक्सन की होंगी।
मनपा के बेड़े में टाटा नेक्सन की हाई टेक इलेक्ट्रिक कार पहली बार शामिल हो रही है। आमतौर पर यह कार सुरक्षा और संसाधन से लैस मानी जाती है। डिजिटल और वर्चुअल इंटेलिजेंस सिस्टम पर ये गाड़ियां अधिक काम करती हैं। अपनी इसी खूबियों के चलते यह कार खूब पसंद की जाती है। ये सभी कारें मनपा के टॉप अधिकारियों के लिए तैनात की जाएंगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये कारें निर्धारित बजट से खरीदी जाएंगी, इसे लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया है। साथ ही इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनियों से भी कोटेशन मंगवाया गया है। सभी कंपनियों के कोटेशन के बाद तैयार रिपोर्ट को मनपा के अतिरिक्त आयुक्त के पास यह प्रस्ताव भेजा जाएगा, जहां सहमति बनने के बाद इसे स्टैंडिंग कमिटी में पेश किया जाएगा और स्टैंडिंग कमेटी की मंजूरी के बाद इसकी खरीदी की जाएगी।





Users Today : 1
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 32
Users Last 30 days : 265
Users This Month : 132
Users This Year : 2914
Total Users : 64121
Views Today : 4
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 73
Views Last 30 days : 351
Views This Month : 196
Views This Year : 3511
Total views : 99534
Who's Online : 0


