पालघर, पालघर के समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछलियों को पकड़ रही एक नाव को पकड़कर दमन के करीब १४ मछुआरों पर कार्रवाई की गई है। इस दौरान इनके कब्जे से २ लाख से ज्यादा की मछलियां बरामद की गई हैं। पिछले काफी समय से स्थानीय मछुआरे केंद्र शासित प्रदेश दमन और गुजरात के मछुआरों पर अवैध रूप से मछलियों को पकड़ने का आरोप लगा रहे थे। जिसके बाद एक गुप्त जानकारी के आधार पर मत्स्य व्यवसाय विभाग की एक टीम ने १० नॉटिकल मील पर समंदर में रेड मारकर प्रतिबंधित एक पर्ससीन ट्रॉलर को जप्त कर लिया। वहीं कार्रवाई की खबर मिलते ही करीब १२ ट्रॉलर के मछुआरे मौके से फरार हो गए।
मत्स्य विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि केंद्र शासित प्रदेश दीव दमन से डहाणू की समुद्री सीमा में एक अवैध पर्ससीन ट्रॉलर प्रवेश करेगा। मत्स्य विभाग ने ट्रॉलर को ट्रैक किया और छापेमारी की।
महाराष्ट्र की समुद्री सीमा में १२ नॉटिकल मील के अंदर पर्ससीन नाव एलईडी द्वारा मछली पकड़ना प्रतिबंधित है। ये नावें पिछले कई महीनों से पालघर के डहाणू समुद्री क्षेत्र में मछलियों का शिकार कर रही थीं। इस मामले में कई बार मछुआरों ने मत्स्य विभाग से शिकायत की है। तीन महीने पहले मत्स्य विभाग ने ऐसे ही एक पर्ससीन ट्रॉलर पर कार्रवाई करते हुए उसमें से जप्त की गई मछलियों की नीलामी की थी। इसके बाद भी गुजरात के विभिन्न जिलों से और अन्य राज्यों के ये अवैध ट्रॉलर पालघर जिले के प्रतिबंधित १२ नॉटिकल मील के अंदर समुंदर में मछली पकड़ रहे हैं। कई बार स्थानीय मछुआरे और ट्रॉलर पर सवार लोगों के बीच संघर्ष तक हो चुका है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


