मुंबई, वाहनों की बढ़ती संख्या और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हर साल सैकड़ों लोगों की जान जाती है। इनमें सबसे अधिक लोगों की मौत मुंबई के चार प्रमुख डेंजर स्पॉट पर हुई है, जिसमें अमर महल जंक्शन, गोदरेज जंक्शन, पूर्व द्रुतगति मार्ग और जेवीएलआर का समावेश है, जहां लगभग १५० लोगों की मौत होने का खुलासा मुंबई ट्रैफिक पुलिस की रिपोर्ट में हुआ है।
पुलिस आयुक्त हेमंत नगरले ने हाल ही में मुंबई ट्रैफिक पुलिस की वार्षिक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें मुंबई ट्रैफिक पुलिस शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक सुविधाजनक एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रयासरत है। मुंबईकरों को ट्रैफिक जाम से निजात मिल सके और कम से कम सड़क हादसे हों, इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था को टेक्निकली और अधिक मजबूत किया जा रहा है। इसका परिणाम बहुत जल्दी मुंबईकर देख पाएंगे। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष दुर्घटनाओं में ४५ प्रतिशत की गिरावट हुई है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के अनुसार २०१५ में मुंबई में २७ फीसदी सड़क हादसे हुए थे। इसकी तुलना में २०१८ और २०१९ में सड़क हादसों में ६ फीसद कमी देखी गई। २०२० और २०२१में और भी कमी दर्ज की गई है।
मुंबई पुलिस की तरफ से चार जंक्शन डेंजर बताए गए हैं, इसमें अमर महल जंक्शन, गोदरेज जंक्शन, पूर्व द्रुतगति मार्ग और जेवीएलआर का समावेश है। जबकि घाटकोपर-माहुल मार्ग, घाटकोपर फ्लाइओवर, आशा नगर रोड को सबसे अधिक जोखिम भरा बताया गया है इसलिए यहां से गुजरनेवाले वाहन चालकों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है। इसके लिए ट्रैफिक विभाग की तरफ से संबंधित विभागों से इन सड़कों की संरचना सुरक्षित करने का सुझाव दिया गया है।





Users Today : 9
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 447
Users Last 30 days : 890
Users This Month : 422
Users This Year : 9372
Total Users : 70579
Views Today : 11
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 611
Views Last 30 days : 1153
Views This Month : 574
Views This Year : 10611
Total views : 106634
Who's Online : 0


