मुंबई, सड़क यातायात के तहत मुंबई महानगर को जोड़नेवाले दो प्रमुख मार्ग हैं ईस्टर्न और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे। मगर बढ़ती जनसंख्या और ट्रैफिक दबाव के कारण इन दोनों प्रमुख मार्गों पर यातायात की अवस्था दयनीय हो चुकी है। दोनों मार्ग पर कई जगह जाम लगा रहता है। इसे देखते हुए भविष्य में इन दोनों मार्गों को अपग्रेड करके विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। इससे हाइवे के आसपास से गुजरनेवाले यात्रियों को सफर के दौरान एक अनोखा अनुभव होगा। मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने हाइवे को बेहतर बनाने की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। मौजूदा दोनों हाइवे में कौन सा सुधार करके वाहन चालकों को और अधिक सुविधा मुहैया करवाई जा सकती है? यह जानने के लिए एमएमआरडीए ने हाइवे के मौजूदा डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) में कई अनोखे योजना पर काम शुरू कर दिया है।
हाइवे को हाइटेक बनाने के लिए मौजूदा डीपीआर में कई तरह के बदलाव किए जाएंगे। उसकी रिपोर्ट तैयार करने के लिए प्राधिकरण ने कंसल्टेंट नियुक्त करने का निर्णय लिया है। कंसल्टेंट मौजूदा डीपीआर की समीक्षा करने का काम करेंगे। भविष्य की आवश्यकता के अनुसार, हाइवे का वैâसे विस्तार और उसे वैâसे विश्वस्तरीय बनाया जा सकता है? ये सुझाव एमएमआरडीए को देने का काम करेगा।
वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे माहिम से दहिसर और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे सायन जंक्शन से ठाणे के माझीवाड़ा जंक्शन तक पैâला हुआ है। गुजरात और नासिक की दिशा से आनेवाले वाहन इन हाइवे से होकर मुंबई में दाखिल होते हैं। हाइवे से हर घंटे हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। बीते कुछ सालों में मुंबई समेत करीब के परिसर में तेजी से विकास हुआ है। नतीजतन वाहनों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। इस वजह से व्यस्ततम समय के दौरान वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। हाइवे पर हो रही मौजूदा समस्या को कम करने के लिए डीपीआर की समीक्षा करने की योजना बनाई गई है। समीक्षा के बाद हाइवे का आवश्यकता के अनुसार विस्तार किया जाएगा।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


