Home Crime ३०-४० उम्रवालों को लगेगा टीका

३०-४० उम्रवालों को लगेगा टीका

77
0

ठाणे, शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार ठाणे मनपा की ओर से १९ जून २०२१ से ३० से ४४ वर्ष आयु वर्ग के नागरिकों का टीकाकरण शुरू किया जा रहा है। उक्त जानकारी मनपा आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा ने दी। बता दें कि ठाणे मनपा की ओर से आज से ‘वॉक इन’ और ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली के माध्यम से ३० से ४४ वर्ष आयु वर्ग के नागरिकों का टीकाकरण शुरू किया जा रहा है। जिन नागरिकों ने ठाणे ग्लोबल अस्पताल टीकाकरण केंद्र, पार्किंग प्लाजा और विवियाना मॉल में ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, उन्हें दोपहर २.०० बजे से शाम ४.०० बजे तक टीका दिया जाएगा। आनंदनगर अस्पताल, रबोडी अस्पताल, दिवा टीकाकरण केंद्र, कौसा स्वास्थ्य केंद्र और रोजा गार्डेनिया स्वास्थ्य केंद्र में सुबह ११ बजे से ४.०० बजे तक वॉक-इन के आधार पर टीकाकरण किया जाएगा। इसी तरह का मुंबई में भी आज से टीकाकरण अभियान आज से शुरू होगा।