Home Crime सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने अपनी संपत्ति में बिजली आपूर्ति लाइन को जोड़ने को...

सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने अपनी संपत्ति में बिजली आपूर्ति लाइन को जोड़ने को लेकर स्थानीय किसानों के साथ विवाद; फायरिंग

13
0

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे जिले की भोर तहसील में एक सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने अपनी संपत्ति में बिजली आपूर्ति लाइन को जोड़ने को लेकर स्थानीय किसानों के साथ विवाद के दौरान कथित तौर पर गोली चला दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति (70 वर्षीय) के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा, आरोपी भोर में एक रिसॉर्ट चलाता है और उसने मुख्य खंभे से अपने रिसॉर्ट तक बिजली कनेक्शन का विस्तार करने की अनुमति ली थी। जिसमें खंभे कुछ किसानों के स्वामित्व वाले खेतों से होकर गुजर रहे थे। चूंकि रिसॉर्ट तक लाइन लगाने का काम चल रहा था, इसलिए किसानों ने इस पर आपत्ति जताई।
अधिकारी ने बताया, विवाद बढ़ने पर पुलिस ने बीच-बचाव कर काम रोक दिया। हालांकि, बाद में शाम को व्यक्ति ने जबरन काम फिर से शुरू कर दिया। किसानों ने एक बार फिर रिसॉर्ट के परिसर के बाहर इकट्ठा होकर विरोध किया तो व्यक्ति ने 0.30 राइफल और एयरगन का इस्तेमाल करते हुए गोलियां चलाईं। उसने दो राउंड फायरिंग कीं। हालांकि, कोई भी किसान चोटिल नहीं हुआ।