Home Maharashtra कई जिलों में लू का अलर्ट जारी; तापमान 40 डिग्री के आसपास...

कई जिलों में लू का अलर्ट जारी; तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया

14
0

मुंबई : महाराष्ट्र में फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है. देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर जारी है. माना जा रहा है कि अभी गर्मी के तेवर और भी तीखे हो सकते हैं.
भीषण गर्मी के बीच भारत मौसम विज्ञान (आईएमडी) ने बुधवार के लिए मुंबई और ठाणे के लिए तूफान की संभावना के साथ हीटवेव अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिक सुषमा नायर ने कहा कि ठाणे और विक्रोली (मुंबई में) में मंगलवार को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक दर्ज किया गया.
नायर ने कहा कि बुधवार दोपहर को आंधी आने की भी संभावना है. उन्होंने कहा, ठाणे में गुरुवार तक लू जारी रहेगी, जबकि मुंबई गर्म और उमस भरा रहेगा. वहीं आज महाराष्ट्र के कई जिलों में तापमान 38 डिग्री और उससे अधिक रहा.