मुंबई : मुंबई में कोरोना से हालात इस कदर बेकाबू हो गए हैं कि लोगों को अब अस्पतालों में बेड मिलना मुश्किल हो चुका है। ताजा मामला मुंबई के दहिसर इलाके का है जहां पर एक व्यक्ति अपनी पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए लेकर आया है, लेकिन उसे यहां आईसीयू बेड नहीं मिल पा रहा है।
मरीज के परिजनों ने बताया कि उन्हें फोन पर कहा गया था कि यहां बेड उपलब्ध है। यहां आने पर एक घंटे से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है लेकिन अस्पताल की तरफ से बेड नहीं मिल पाया है और कोई इस बारे में जानकारी भी देने की जहमत नहीं उठा रहा है। ऐसा लगता है, जैसे मरीजों को राम भरोसे छोड़ दिया गया है।
ऐंबुलेंस में मौजूद महिला अस्पताल में बेड मिलने की आस में बैठी हुई हैं। वहीं परिजन परेशान हैं कि ऑक्सिजन भी धीरे-धीरे खत्म हो रही है ऐसे में दूसरे सिलेंडर की व्यवस्था कर पाना भी काफी मुश्किल भरा काम है। मरीजों को अगर अस्पताल में बेड मिल भी जाता है तो भी दूसरी परेशानियां उनका पीछा नहीं छोड़ती है ऐसे में राज्य सरकार और बीएमसी प्रशासन को मरीजों की मुश्किलों को हल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
राज्य में धारा 144 लगाने के समय मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जनता से यह कहा था कि अगर अब भी लापरवाही बरती गई तो हालात बेकाबू हो सकते हैं। अस्पतालों में दवाइयों, ऑक्सिजन और बेड की संख्या सीमित है इसके अलावा डॉक्टरों की भी भारी कमी हो सकती है। मुख्यमंत्री का यह अंदेशा धीरे-धीरे सच साबित होता हुआ नजर आ रहा है। जहां लोग अस्पताल में बेड पाने के लिए यहां-वहां भटक रहे हैं।
बीते 24 घंटों के अंदर महाराष्ट्र में कोरोना के 58 हज़ार 952 नए मामले सामने आए हैं जबकि पूरे राज्य में 278 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में कुल मौतों का आंकड़ा 58 हज़ार 804 तक पहुंच चुका है। राज्य में अब तक कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 6 लाख 12 हजार सत्तर तक पहुंच चुकी है। राज्य में अब तक रिकवरी रेट 81.21 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.64 प्रतिशत है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी कोरोना के 9 हज़ार 931 नए मामले सामने आए हैं जबकि 54 लोगों की मौत दर्ज की गई है। मुंबई में अब तक कोरोना के कुल मामले 5 लाख 45 हज़ार 195 हो चुके हैं जबकि मुंबई शहर में मौतों का कुल आंकड़ा 12 हज़ार 147 है।





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


