गुटखा विक्री करने वाले से 1 लाख 20 हजार रुपये की मांग की थी।
आखिर उदय किरपन किसके इशारों पर करता था हफ्ता वसूली मुंब्रा पुलिस स्टेशन में कौन है किरपन का बोस?
मुंब्रा, गुटखा बिक्री करने वाले पर केस दर्ज नहीं करने के लिए 1 लाख 20 हज़ार रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में मुंब्रा पुलिस स्टेशन के कांस्टेबल उदय किरपन को नवी मुंबई के एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने बुधवार की शाम गिरफ्तार कर लिया।
गुटखा बिक्री करने वाले शिकायतकर्ता और उसके भाई के खिलाफ गुटखा बिक्री का केस दर्ज नहीं करने और इस मामले में गिरफ्तार नहीं करने के लिए मुंब्रा पुलिस स्टेशन के एंटी नारकोटिक्स स्क्वाइड में कार्यरत किरपण ने 1 लाख 20 हज़ार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसके पहली क़िस्त के रूप में 50 हज़ार रुपए स्वीकार करना तय हुआ था।
विक्रेता ने इस मामले की शिकायत नवी मुंबई के एसीबी से की थी। जांच में पाया गया कि पुलिस कांस्टेबल ने पैसे की मांग की है। कांस्टेबल के खिलाफ बुधवार को मुंब्रा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी नवी मुंबई एसीबी के डीवाय एसपी ज्योति देशमुख ने दी है।
अब सवाल ये बना हुवा है कि उदय किरपन इन पैसों की वसूली करके किसको देता था कोन है किरपन का मुखिया जो इस काम मे उसे सहयोग करता था।





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


