Home Crime चेंबूर के वाशी नाका इलाके की म्हाडा कॉलोनी में युवक पर फायरिंग,...

चेंबूर के वाशी नाका इलाके की म्हाडा कॉलोनी में युवक पर फायरिंग, दो लोगों की तलाश में पुलिस

51
0

मुंबई : चेंबूर के वाशी नाका इलाके की न्यू आरएनए म्हाडा कॉलोनी में दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक युवक पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना की खबर मिलते ही आरसीएफ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और फरार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, चेंबूर वाशी स्थित न्यु आरएनए म्हाडा कॉलनी में रविन्द्र गायकवाड़ उर्फ पिंटया पर जानलेवा हमला किया गया है। सोमवार शाम को रविन्द्र अपने सोसाइटी में खड़ा था। तभी मोटरसाइकिल से आए दो लोगों ने उसके ऊपर फायरिंग करने की कोशिश की।
तभी रविन्द्र ने तुरंत बचाव किया जिसके कारण गोली दीवार के तरफ चल गई । जिसके बाद भी हमलावरों ने तलवार से उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीम का गठन कर दिया है साथ आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच भी शुरु कर दी है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।