Home Crime शिवसेना नेता म्हात्रे की गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका खारिज

शिवसेना नेता म्हात्रे की गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका खारिज

18
0

ठाणे : जिले की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को शिवसेना नेता वामन म्हात्रे की गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका खारिज कर दी। म्हात्रे के खिलाफ पुलिस ने एक महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में केस दर्ज किया है। कथित घटना तब हुई जब रिपोर्टर पिछले हफ्ते ठाणे जिले के बदलापुर शहर के एक स्कूल में दो नाबालिग लड़कियों पर यौन उत्पीड़न को लेकर एक विरोध प्रदर्शन को कवर कर रही थी। पत्रकार के मुताबिक, म्हात्रे ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, म्हात्रे ने पत्रकार द्वारा लगाए गए आरोपों से इन्कार किया है।
अतिरिक्त लोक अभियोजक कादंबिनी खंडागले ने विभिन्न आधारों पर गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका का विरोध किया। कल्याण अदालत में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एमए मोटे ने अभियोजन और बचाव पक्ष दोनों की दलीलें सुनने के बाद राजनेता की गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका खारिज कर दी।