Home Crime ठाणे में दंपती ने खाड़ी में लगाई छलांग, महिला को बचाया

ठाणे में दंपती ने खाड़ी में लगाई छलांग, महिला को बचाया

12
0

ठाणे : ठाणे जिले के नायगांव निवासी दंपती बृहस्पतिवार को आत्महत्या करने के लिए वर्सोवा क्रीक में कूद गए। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, दोनों सुबह करीब 10 बजे खाड़ी में कूद गए। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों और बचाव दल ने महिला शशिकला दिनेश यादव (28) को बचा लिया, जबकि उसका पति दिनेश यादव (32) अभी भी लापता है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दंपती अक्सर घरेलू मुद्दों को लेकर झगड़ते थे और उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला किया।