Home Crime मुंबई-गोवा हाईवे पर घटिया काम करने वाले ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज,...

मुंबई-गोवा हाईवे पर घटिया काम करने वाले ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

70
0

मुंबई- महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले की पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंदापुर और वाडपले के बीच 26.7 किलोमीटर की दूरी पर कथित तौर पर घटिया काम करने के लिए ठेकेदार पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने चेतक एंटरप्राइजेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हुकमीचंद जैन, कंपनी के महाप्रबंधक अवधेश कुमार सिंह और परियोजना समन्वयक इंजीनियर सुजीत कावले और अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने कहा, मामले में कावले को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि 2020 से मुंबई-गोवा राजमार्ग के इस हिस्से पर 170 दुर्घटनाओं में कम से कम 97 लोग मारे गए हैं और 208 घायल हुए हैं।