Home Maharashtra नागपुर : एवियन फ्लू से तीन बाघों, एक तेंदुए की मौत, अलर्ट

नागपुर : एवियन फ्लू से तीन बाघों, एक तेंदुए की मौत, अलर्ट

7
0

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर में एक पशु बचाव केंद्र में एवियन इन्फ्लूएंजा से तीन बाघों और एक तेंदुए की मौत हो गई। इसके बाद अधिकारियों ने चिड़ियाघरों को अलर्ट जारी कर दिया है। गोरेवाड़ा परियोजना के मंडल प्रबंधक शतानिक भागवत ने सोमवार को बताया कि बीते साल दिसंबर के आखिर में केंद्र में हुईं इन मौतों के बाद केंद्र सरकार ने चिड़ियाघरों को एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया है। मानव-पशु संघर्ष की घटनाओं के बाद जानवरों को चंद्रपुर से गोरेवाड़ा बचाव केंद्र भेजा गया था।