Home Crime 12 साल की बच्ची का यौन शोषण; 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

12 साल की बच्ची का यौन शोषण; 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

25
0

मुंबई : सेंट्रल मुंबई के करी रोड इलाके से डरा देने वाली खबर है। पुलिस ने एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। यह शख्स अपने पड़ोस में रहने वाली एक 12 साल की बच्ची का यौन शोषण करता था। बच्ची ने हिम्मत दिखाई और शख्स की इस करतूत को अपने मोबाइल में रेकॉर्ड किया। बच्ची ने इस वीडियो को अपनी मां को दिखाया, जिसके बाद उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मंगलवार को लड़की के पड़ोस में रहने वाले डाकघर के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को गिरफ्तार किया। एफआईआर के अनुसार, आरोपी की घिनौनी करतूत मई में शुरू हुई। एक दिन बच्ची बिल्डिंग के सेकंड फ्लोर पर कॉमन कॉरिडोर में खड़ी थी।
बैड टच किया
बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उससे अश्लील इशारे किए। इसके अलावा, एक और दिन जब लड़की अपने पड़ोसी के घर पर ट्यूशन क्लास लेने गई थी तो आरोपी वहां आया। उसने बच्ची के साथ बैड टच किया।
बच्ची ने की रिकॉर्डिंग
पुलिस ने कहा कि हाल ही में जब आरोपी ने फिर से उस पर कथित रूप से अश्लील इशारे किए, तो उसने अपने फोन पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया। फिर उसने उसे अपनी मां को दिखाया। इसके बाद उसके माता-पिता ने एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।