Home Crime मुंबई : 13.48 करोड़ की धोखाधड़ी में फर्म, प्रबंधन के खिलाफ केस...

मुंबई : 13.48 करोड़ की धोखाधड़ी में फर्म, प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज

6
0

मुंबई : जमा राशि पर मोटे मुनाफे का वादा कर निवेशकों से 13.48 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में फर्म प्लेटिनम हर्न प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों पर केस दर्ज किया गया। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपियों की पहचान प्लेटिनम हर्न प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सर्वेश अशोक सुर्वे, विक्टोरिया कोवलेंको, सीईओ तौफीक रियाज उर्फ जॉन कार्टर, महाप्रबंधक तानिया कोसाटोवा और कंपनी के स्टोर प्रभारी वेलेंटीना कुमार एवं अन्य के रूप में हुई है।
‘टोरेस’ ब्रांड संचालित करने वाली कंपनी ने कई निवेशकों से धोखाधड़ी के बाद मुंबई और आसपास के इलाकों में कई शाखाएं बंद कर दीं। ठगी का अहसास होने के बाद कई निवेशकों ने पुलिस से संपर्क किया। निवेशकों की ओर से पुलिस को दी शिकायत में कहा कि फर्म ने निवेश पर 6 प्रतिशत साप्ताहिक रिटर्न का वादा किया था। निवेशकों को अपने रिटर्न का कुछ हिस्सा 30 दिसंबर तक प्राप्त होता रहा। इसके बाद कंपनी ने भुगतान रोक दिया। फर्म और उसके प्रबंधन के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात और अन्य अपराधों की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।