मुंबई : मीरा-भायंद, वसई-विरार पुलिस मुख्यालय की नाक के नीचे ‘चादर गैंग’ने आतंक मचा रखा है। गिरोह के सदस्य इस कदर बेखौफ हैं कि पुलिस मुख्यालय के सामने लगभग १०० मीटर की दूरी पर स्थित दुकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पिछले १० दिनों में ८ दुकानों के ताले तोड़कर नकदी लेकर फरार हो जाने की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोग आश्चर्य जताते हुए कह रहे हैं कि पुलिस मुख्यालय के सामने खुलेआम चोरी और डवैâती की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस बेखबर है। गैंग हर रात किसी न किसी दुकान को निशाना बना रहा है। चादर गैंग का तरीका भी बेहद अनोखा है। गिरोह के सदस्य अपने साथ चादर और कटर लेकर चलते हैं। जिस दुकान को निशाना बनाना होता है, उसके सामने दो लोग चादर लेकर खड़े हो जाते हैं, जबकि अन्य साथी चादर की आड़ में दुकान का ताला काटते हैं। जब तक वे दुकान के अंदर घुसकर नकदी नहीं निकाल लेते, तब तक चादर लटकी रहती है, ताकि किसी को अंदर हो रही गतिविधियों का पता न चल सके। हैरानी की बात यह है कि रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, बावजूद इसके अब तक पुलिस गैंग को पकड़ नहीं पाई है।
मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस मुख्यालय के सामने शांति गार्डन इलाके में मंगेश नामक व्यक्ति मेडिकल स्टोर चलाते हैं। गुरुवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देख चौंक गए। गल्ला चेक करने पर करीब २५ हजार रुपए नकद गायब मिले। इससे पहले इसी इलाके में कपड़े की दुकान चलाने वाले जीतू की दुकान का ताला तोड़कर करीब २० हजार रुपए नकद चोरी कर लिए गए थे। वहीं, एक किराना की दुकान का ताला तोड़कर करीब १५ हजार रुपए नकद चुरा लिया गए। इस तरह, इसी इलाके में पिछले १० दिनों में ८ दुकानों में चोरी की घटनाएं हुर्इं, बावजूद इसके पुलिस और मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लगे सभी सीसीटीवी वैâमरे पुलिस मुख्यालय के सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में हैं, फिर भी वे इन घटनाओं से बेखबर हैं।
स्थानीय निवासी अशोक पांडे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चार युवक रिक्शा से उतरते हैं और दुकान के सामने चादर का पर्दा लगाकर शटर का ताला काटते हैं। पीड़ितों का कहना है कि गैंग के सदस्य केवल नकदी पर ही हाथ साफ करते हैं, जबकि दुकानों में रखे कीमती सामान को नहीं छूते। काशीमीरा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कांबले ने बताया कि चोरी के आरोप में दो आरोपियों को दहिसर से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि वे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि जांच में आसानी हो सके।





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


