Home Crime कोलाबा, बांद्रा और अँधेरी में आ रहे हैं ज्यादा मामले

कोलाबा, बांद्रा और अँधेरी में आ रहे हैं ज्यादा मामले

68
0

मुंबई : कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच मुंबई के पॉश इलाकों में संक्रमितों की संख्या बढ़ना चिंता का विषय है। सबसे पॉश इलाके कोलाबा, बांद्रा (पश्चिम), वर्ली, ग्रांट रोड व अंधेरी में कोरोना मरीजों की ग्रोथ सबसे ज्यादा है। इतना ही नहीं, कोलाबा व बांद्रा में डबलिंग रेट भी सबसे कम है, जबकि अंधेरी (पश्चिम) में अब तक मरीजों की संख्या 59,238 तक पहुंच गई है।
मुंबई में 20 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच कोरोना मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है। 20 दिसंबर को 204 मरीज मिले थे, जो गुरुवार को बढ़कर 602 हो गए। शुक्रवार को यह संख्या 683, शनिवार को 757 व रविवार को 922 तक पहुंच गई। विशेषज्ञों का कहना है कि मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि तीसरी लहर की आहट है। इसमें नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का साफ असर देखा जा सकता है। लेकिन, पॉश इलाकों में संक्रमितों की संख्या में वृद्धि को अभी ओमिक्रॉन से जोड़ा जाना जल्दबाजी होगी। हालांकि, अब भी कोरोना के ऐक्टिव मरीज सिर्फ 4,295 हैं। पिछले कुछ दिनों में ऐक्टिव मरीजों की संख्या में थोड़ी वृद्धि हुई है।