मुंबई, महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की जेल जर्नी जारी है. उन्हें आज राहत नहीं मिली है. देशमुख की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है. उनकी ज्यूडिशियल कस्टडी आज खत्म हो रही थी. अनिल देशमुख फिलहाल मुंबई के आर्थर रोड जेल में हैं. देशमुख को मनी लॉन्ड्रिंग केस में 2 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था. इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने उनसे 12 घंटे की लंबी पूछताछ की थी. इससे पहले महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित किए गए चांदीवाल आयोग ने भी अनिल देशमुख पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था. दरअसल यह जुर्माना इसलिए लगाया गया था क्योंकि देशमुख के वकील बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे से पूछताछ के समय बहस के लिए उपस्थित नहीं हुए थे. यह जुर्माना सीएम राहत कोष में जमा कराने का निर्देश दिया गया था.
गिरफ्तारी के बाद देशमुख को कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने उन्हें ईडी की हिरासत में भेजा था. इससे पहले ईडी द्वारा पांच बार समन भेजे जाने के बावजूद वे पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए थे. किसी ना किसी बहाने से वे पूछताछ से बचते रहे थे. उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय में अपने खिलाफ ईडी और सीबीआई द्वारा की जाने वाली पूछताछ पर सवाल उठाए थे. लेकिन कोर्ट ने उन्हें पूछताछ में सहयोग करने का निर्देश दिया था. इसके बाद अनिल देशमुख पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस में हाजिर हुए थे. अनिल देशमुख को गिरफ्तार करने से पहले ईडी ने उनके कई ठिकानों पर छापे भी मारे थे. सीबाआई द्वारा भी छापेमारी की गई थी.





Users Today : 1
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 85
Users Last 30 days : 286
Users This Month : 37
Users This Year : 2819
Total Users : 64026
Views Today : 1
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 98
Views Last 30 days : 384
Views This Month : 43
Views This Year : 3358
Total views : 99381
Who's Online : 0


