कल्याण : अपनी प्रेमिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और गर्भवती होने पर गर्भपात कराया। उसके बाद जब वह एक दूसरी लड़की के साथ शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहा था, पीड़िता द्वारा शिकायत मिलने पर कल्याण पूर्व की कोलशेवाड़ी पुलिस टीम ने शादी से चंद घंटे पहले ही धोखेबाज प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया, और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अजय उर्फ विक्की अपने परिवार के साथ कल्याण कोलसेवाड़ी के शिवाजी कॉलोनी इलाके में रहता है। वह कल्याण रेलवे यार्ड में नौकरी करता है और पीड़िता के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। जो एक मैरिज इवेंट मैनेजर है, जो कल्याण पूर्व में कुछ महीनों से रह रही है, अजय ने प्यार का इजहार कर पीड़िता को शादी का लालच दिया और उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध स्थापित किए, नतीजतन उसकी प्रेमिका गर्भवती हो गई और शादी का झांसा देकर उसका गर्भपात करा दिया।
आरोपी अजय ने अपनी प्रेमिका से यह गुप्त रखा था, कि वह दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है, आरोपी की 29 दिसंबर को अमरावती जिले के बडनेरा कस्बे में शादी थी। पीड़िता फौरन कोलसेवाड़ी थाने पहुंची और धोखेबाज प्रेमी अजय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची, जहां आरोपी की शादी हो रही थी। कोलसेवाड़ी पुलिस टीम बडनेरा पहुंचकर शादी से पहले पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार कर कल्याण लेकर आई। कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बशीर शेख ने बताया कि कोर्ट द्वारा आरोपी अजय को तीन दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।





Users Today : 53
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 439
Users Last 30 days : 916
Users This Month : 400
Users This Year : 9350
Total Users : 70557
Views Today : 62
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 546
Views This Year : 10583
Total views : 106606
Who's Online : 0


