मुंबई, जनवरी के तीसरे सप्ताह में महाराष्ट्र के अंदर कोरोना के दो लाख एक्टिव मरीज होने की आशंका है। यदि ऐसा हुआ तो तकरीबन 80 हज़ार लोगों के मौत की भी आशंका जताई गई है। महाराष्ट्र के हेल्थ सेक्रेट्री प्रदीप व्यास ने यह अंदेशा जताया है। व्यास के मुताबिक अगर 1% भी मौत हुई तो यह आंकड़ा 80 हज़ार तक जा सकता है।
इस संबंध में प्रदीप व्यास ने सभी राज्य के सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में आगाह किया है कि कोरोना की तीसरी लहर माइल्ड होगी, इस भ्रम में ना रहें और टीकाकरण पर ज़ोर दें।
प्रदीप व्यास ने पत्र में लिखा है कि तीसरी लहर को लेकर सोशल मीडिया पर दी जाने वाली भ्रामक जानकारियों पर यकीन करने से बचें। कोरोना की तीसरी लहर हल्की होगी या इसके गंभीर परिणाम होंगे, यह अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। ऐसे में सोशल मीडिया पर आने वाली जानकारियों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय लोगों की सुरक्षा और वैक्सीनेशन पर बल दिया जाना चाहिए।
जिनोमिक सीक्वेंसिंग के डाटा पर अगर यकीन किया जाए तो अभी भी 70% मरीजों के शरीर में कोरोना का डेल्टा वेरिएंट मौजूद है। यह आंकड़ा अलग-अलग जिलों में कम या ज्यादा हो सकता है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 88
Users Last 30 days : 289
Users This Month : 40
Users This Year : 2822
Total Users : 64029
Views Today : 4
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 101
Views Last 30 days : 387
Views This Month : 46
Views This Year : 3361
Total views : 99384
Who's Online : 0


