सूरत, पांडेसरा इलाके से पौने आठ साल पूर्व मां के प्रेमी को दो दोस्तों के साथ महाराष्ट्र के अमलनेर ले जाकर उसका मुंह कुचल कर हत्या करने वाले श्रमजीवी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि हत्या की लाश मिलने से अमलनेर पुलिस ने दो साल तक मृतक की पहचान और हत्या का रहस्य उजागर करने का प्रयास किया था लेकिन सफल नहीं हुए थे।
क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक पूर्व सूचना के आधार पर पांडेसरा गुजरात हाउसिंग बोर्ड चौराहे से वाल्मिकी उर्फ आबा रमेश चौधरी (उम्र 32), निवासी 540, क्वार्टस ब्लॉक नं. 252 रूम नं. 2078, गुजरात हाउसिंग बोड्र, पानी की टंकी के पास पांडेसरा, सूरत, मूल नेर कुंसुबा, जिला जलगांव, महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया। उसकी पूछताछ दौरान सात साल पहले महाराष्ट्र के अमलनेर में हत्या करने की कबूलात की। साल 2014 में वह मां और बहन के साथ पांडेसरा मराठा नगर में रहता था। तब पांडेसरा जीआईडीसी मिल में नौकरी करने वाली उसकी मां मीराबाई के पांडेसरा गांधीनगर में रहनेवाले अशोक यादव के साथ प्रेमसंबंध प्रस्थापित हुए थे।
अशोक यादव उसके घर आता था और वह मीराबाई पर शंका रखकर घर में सभी के साथ मारपीट करता था। जिससे सभी तंग आ गए थे और वाल्मिकी उर्फ आबा ने उसकी हत्या करने का प्लान बनाया। उसकी पहचान नहीं हो इसलिए पांडेसरा में रहने वाले दो दोस्त पिंटू और टकलियो के साथ अशोक को घुमाने के बहाने मई 2014 में अमलनेर ले गया। वहां झगड़े का नाटक करके तीनों ने रेलवे स्टेशन से थोड़ा दूर मंगलग्रह मंदिर के आगे गरनाला के पास अशोक के मुंह पर बड़ा पत्थर मारकर मुंह कुचलकर हत्या कर दी और लाश को झाडिय़ों में फेंककर वापस आ गए।
मुंह कुचलकर हत्या की गई लाश मिलने पर अमलनेर पुलिस ने दो साल तक मृतक की पहचान और हत्या का रहस्य उजागर करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। हालांकि सूरत क्राइम ब्रांच ने सूचना के आधार पर पौने आठ साल बाद अशोक की पहचान करके उसके हत्यारे को पकडक़र अमनेर पुलिस को सौंपने की कार्यवाही शुरू की है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


