मुंबई, महाराष्ट्र पुलिस की ओर से बुली बाई ऐप प्रकरण में हुई कार्रवाई पर कथित तौर पर नेपाल के युवक ने सोशल साइट्स इंस्टाग्राम में अपना संदेश देकर सवाल उठा दिया। संदेशकर्ता युवक ने महाराष्ट्र पुलिस को चुनौती दी कि वह इस ऐप का संचालक है और महाराष्ट्र पुलिस में हिम्मत है तो वह गिरफ्तार करके दिखाए। इस पूरी पोस्ट को देखने के बाद रुद्रपुर से गिरफ्तार आरोपी युवती के परिवार ने यह जानकारी साझा की। यह पोस्ट मीडिया में सुर्खियां बटोरने लगी है।
मंगलवार को महाराष्ट्र पुलिस की मुंबई साइबर सेल की ओर से रुद्रपुर की युवती की गिरफ्तारी सहित जगह-जगह दबिश देकर बुली बाई ऐप प्रकरण में हुई कार्रवाई सुर्खियों में आ गई थी। बुधवार को अचानक जीआईवाईयू44 नाम से सोशल साइट्स इंस्टाग्राम पर बने एक अकाउंट में कथित तौर पर नेपाल के काठमांडू के एक युवक ने अपनी पोस्ट डाली, जिसमें युवक ने खुद को बुली बाई ऐप का संचालनकर्ता होने का दावा किया। उसने कहा कि उसको भारत में सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए पाक से फंडिंग की जाती थी। ऐप से जुड़े सभी ग्रुप मेंबर निर्दोष हैं। रुद्रपुर से गिरफ्तार युवती भी निर्दोष है। उसने इंस्टाग्राम में अपनी भावनाएं डालीं और उसका फायदा उठाते हुए युवती का अकाउंट हैक कर धार्मिक टिप्पणियां की। इसके साथ ही, एक विशेष समुदाय की महिलाओं की फोटो अपलोड कर दीं। इधर, पुलिस ने इसकी भी जांच शुरू कर दी है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 387
Users Last 30 days : 864
Users This Month : 348
Users This Year : 9298
Total Users : 70505
Views Today : 1
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 540
Views Last 30 days : 1126
Views This Month : 485
Views This Year : 10522
Total views : 106545
Who's Online : 0


