मुंबई : महाराष्ट्र के कई जिलों में बीते कुछ दिनों में बारिश हुई है। जबकि अहमदनगर जैसे कुछ जिलों में बारिश के साथ ओले भी पड़े थे। हालांकि इस बारिश की वजह से लोगों को ठंडी की मार भी झेलनी पड़ रही है। अब फिर महाराष्ट्र में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में 7 से लेकर 10 जनवरी के बीच बारिश होने के आसार हैं। इन 4 दिनों में उत्तर महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है। वहीं विदर्भ में कई जगह पर ओले भी पड़ सकते हैं। पुणे मौसम विभाग के अनुसार मराठवाड़ा में 8 जनवरी से बारिश होने की संभावना है। वहीं विदर्भ में 8 से 10 जनवरी के बीच कई इलाकों में बारिश हो सकती है। कई इलाकों में ओले भी पड़ सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के कई जिलों जैसे बुलढाणा, अकोला अमरावती, वर्धा, नागपुर में 8 जनवरी को येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 9 जनवरी के दिन अमरावती, वाशिम, यवतमाल, वर्धा, नागपुर, चंद्रपुर, भंडारा, गोंदिया, गढ़चिरौली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र में बारिश की वजह से ठंड के और भी ज्यादा बढ़ने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ कई जगहों पर धूप न निकलने की वजह से भी लोग परेशान हैं। हालांकि इस ठंड और बारिश का फायदा गेहूं, ज्वार और चना जैसी फसलों मिल सकता है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 2
Users Last 7 days : 41
Users Last 30 days : 271
Users This Month : 130
Users This Year : 2912
Total Users : 64119
Views Today : 5
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 76
Views Last 30 days : 354
Views This Month : 186
Views This Year : 3501
Total views : 99524
Who's Online : 0


