मुंबई। बांद्रा से कला नगर तक बने मुंबई के पहले स्काई वॉक को तोड़ कर उसकी जगह नया स्काईवॉक बनाने का फैसला बीएमसी ने किया है। कोरोना से पहले इस स्काई वॉक को पैदल चलने वालों के लिए बंद कर दिया गया था। उसके बाद से इसका उपयोग नहीं किया जा रहा था। अब मनपा ने इसे तोड़ कर इसकी जगह एस्केलेटर के साथ नया स्काई वॉक बनाने का निर्णय लिया है।
गौरतलब हो कि बांद्रा रेलवे स्टेशन से फेमिली कोर्ट तक आने-जाने के लिए एमएमआरडीए ने इसका 2007-08 में निर्माण किया था। जिसे 2015 में मनपा को सौंप दिया गया था। उसके बाद बीजेटीआई द्वारा इस स्काई वॉक का स्टेटस और री-सर्वेक्षण किया गया। रिपोर्ट में पाया गया कि संरचनात्मक स्टील से बना यह स्काईवॉक खाड़ी के आसपास खराब मौसम के कारण जंग लगने से खराब हो गया था। इसलिए इसको 2019 से पैदल चलने वालों के लिए बंद कर दिया गया था। करोड़ों की लागत से एमएमआरडीए द्वारा बनाया गया यह स्काई वॉक प्रेमी जोड़ों और गर्दुल्लों का अड्डा बन कर रह गया था। मनपा के ब्रिज विभाग ने बंद पड़े इस स्काई वॉक के स्थान पर नए निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे। एन।ए। कंपनी ने विभिन्न करों सहित 18।69 करोड़ का टेंडर भरा था जिसे मंजूर कर लिया गया है। ब्रिज विभाग के अधिकारी के अनुसार स्काई वॉक के दोनों तरफ एस्केलेटर लगाया जाएगा। इसको बढ़ा कर बांद्रा पूर्व में फैमिली कोर्ट, एसआरए कार्यालय और म्हाडा तक किया जाएगा ताकि लोगों को आने-जाने की सुविधा मिल सके। वर्क आर्डर जारी होने के 18 महीने के भीतर ठेकेदार को काम पूरा करने की शर्त रखी गई है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 74
Users Last 30 days : 287
Users This Month : 44
Users This Year : 2826
Total Users : 64033
Views Today : 2
Views Yesterday : 7
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 51
Views This Year : 3366
Total views : 99389
Who's Online : 0


