मुंबई, बृहन्मुम्बई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई ऐंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) आर्थिक संकट से जूझ रही है। इस संकट से उबरने के लिए बेस्ट अब नई सोच की जरूरत महसूस कर रही है। इसके तहत बेस्ट अपनी जमीनों का उपयोग आर्थिक संकट से उबरने के लिए करना चाहती है। योजना के अनुसार शहरी क्षेत्र में उपलब्ध बेस्ट की करीब 300 एकड़ जमीन का उपयोग कमर्शल लैंड के तौर पर किया जाएगा। इन जमीनों पर कहीं डेपो हैं, तो कहीं दफ्तर और कहीं बेस्ट कर्मचारियों के घर हैं। बेस्ट कर्मचारियों के घरों के लिए तकरीबन 50 इमारतों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसी दौरान कमर्शल जरूरतों लिए भी उसी जमीन का इस्तेमाल किया जाएगा।
बेस्ट के सूत्रों के अनुसार चरणबद्ध तरीके से काम किया जाएगा और पहले चरण में स्टाफ के घरों को रीडिवेलप किया जाएगा। ये स्टाफ क्वॉर्टर शहर के प्राइम लोकेशन पर मौजूद हैं। कहीं रेलवे स्टेशन, तो कहीं बस स्टेशन के पास ये क्वॉर्टर मौजूद हैं, इसलिए इन जमीनों की वैल्यू भी अधिक है। ऐसे में इनका कमर्शल इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है। बेस्ट के अनुसार वर्ली, वडाला, कोलाबा, परेल, अंधेरी और घाटकोपर जैसे इलाकों में उपलब्ध जमीनों का उपयोग किया जाएगा।
बेस्ट की 300 एकड़ जमीन पर अभी करीब 150 इमारतें हैं। ये इमारतें शहर और उपनगर में मौजूद हैं। इनमें से करीब 50 इमारतों में बेस्ट 34 हजार परिवार सहित रहते हैं। हालांकि, बेस्ट की ओर से ये स्पष्ट नहीं किया गया है कि 50 इमारतों की जमीन का क्षेत्रफल कितना है। ये इमारतें काफी पुरानी हैं और जर्जर अवस्था में हैं। सूत्रों के अनुसार इन्हें अब मरम्मत नहीं पुनर्निर्माण की जरूरत है। इस काम के लिए बहुत सारा फंड चाहिए, जिसकी व्यवस्था के लिए विकल्प तलाशे जा रहे हैं।





Users Today : 4
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 280
Users This Month : 125
Users This Year : 2907
Total Users : 64114
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 85
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 170
Views This Year : 3485
Total views : 99508
Who's Online : 0


