मुंबई, मुंबईकरों को नागरिक सुविधाओं के लिए अब बीएमसी कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। बीएमसी की 80 नागरिक सुविधाएं घर बैठे वॉट्सऐप पर मिलेंगी। इनमें मैरिज, बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट, बिल भुगतान, लाइसेंस और परमिशन के लिए अप्लाई, हॉस्पिटल, गार्डन, स्कूल, गणेशोत्सव परमिशन जैसी अन्य सुविधाएं शामिल हैं। ऐसा करके बीएमसी देश की पहली ऐसी महा नगरपालिका बन गई है।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बीएमसी की ‘वॉट्सऐप चैट-बॉट’ सुविधा लॉन्च की। उन्होंने वॉट्सऐप नंबर 8999228999 जारी करते हुए कहा, ‘इस पर लोग बीएमसी की सुविधाओं का लाभ चौबीस घंटे ले सकेंगे। आधुनिक तकनीक का लाभ सबको उपलब्ध होना चाहिए।’
बीएमसी के वॉट्सऐप नंबर पर मराठी में नमस्कार या अंग्रेजी में नमस्ते या Hi लिखकर भेजने पर अधिकृत जवाब प्राप्त होगा। उत्तर के बाद मराठी और इंग्लिश दो ऑप्शन उपलब्ध होंगे। इनमें से एक पर क्लिक करने पर तीन ऑप्शन मिलेंगे- नागरिक, व्यवसाय, पर्यटक। किसी एक पर क्लिक करने पर बीएमसी की सेवा-सुविधा संबंधित ऑप्शन पर उपलब्ध होंगे।





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


