मुंबई: गणतंत्र दिवस पर मुंबई पुलिस पूरी तरह चौकस रहेगी। पुलिस मुख्यालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, हाल ही में दिल्ली में गाजीपुर सब्जी मंडी और त्रिलोकपुरी में मिले संदिग्ध बैग की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने भी एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मुंबई पुलिस द्वारा न सिर्फ मुंबई बल्कि आसपास के जिलों की भी सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित जिले के पुलिस प्रमुख से बातचीत कर वहां की कानून व्यवस्था के बारे में अपडेट लिया जा रहा है।
हालांकि मुंबई पुलिस इसे नियमित जांच प्रक्रिया बता रही है, लेकिन खुफिया विभाग से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि एटीएस, आईबी, और सीआईडी जैसे अहम सुरक्षा एजेंसियों से नियमित तौर पर तालमेल बिठा कर स्थानीय प्रशासन कार्य कर रही है। महत्वपूर्ण स्टेशनों एवं इनसे लगे भीड़भाड़ वाले बाजारों में सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
सागरी पुलिस से जुड़े अधिकारी वी.आर.पाटील के मुताबिक, अरब सागर के रास्ते मुंबई हमले जैसी कोई अप्रिय घटना न घटे, इसके लिए सागर तटों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता किया जा रहा है। जेएनपीटी, आईएनएस हमला, बांद्रा-वर्ली सी लिंक जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 442
Users Last 30 days : 885
Users This Month : 417
Users This Year : 9367
Total Users : 70574
Views Today : 4
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 604
Views Last 30 days : 1146
Views This Month : 567
Views This Year : 10604
Total views : 106627
Who's Online : 0


